Explore

Search

January 20, 2026 2:00 pm

महाराजगंज : पहलगाम में सैलानियों पर हमला निंदनीय, आतंक के सफाए के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध : सिग्रीवाल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा – पाकिस्तान को कश्मीर में अमन पसंद नहीं, आतंकी मंसूबे होंगे नाकाम

महाराजगंज (सिवान) : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि यह कायराना हमला बेहद निंदनीय है और इसकी जितनी भी भर्त्सना की जाए, वह कम है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में शांति और आजादी के साथ आम नागरिकों व सैलानियों की आवाजाही अब पाकिस्तान को रास नहीं आ रही है, इसलिए वह अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है।

सांसद ने कहा कि इस हमले में मारे गए 28 सैलानियों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना के बाद सख्त रुख अपनाया है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्वयं कश्मीर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले चुके हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार आतंक के खिलाफ पूरी तरह सख्त है और उसका एकमात्र उद्देश्य भारत को आतंकवाद से पूरी तरह मुक्त करना है। चाहे देश के किसी भी राज्य में आतंकवादी गतिविधियां हो रही हों, उनका सफाया निश्चित है। सिग्रीवाल ने दो टूक कहा कि पाकिस्तान अपने किसी भी मंसूबे में सफल नहीं हो सकता, भारत की जनता और सरकार पूरी तरह सजग है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर