Explore

Search

August 14, 2026 3:20 am

महाराजगंज : पथराव मामले में अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

महाराजगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के बड़का टेघड़ा में सात अप्रैल को केंद्रीय विद्यालय के लिए निर्धारित भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों की टीम पर पथराव की घटना के बाद अब पुलिस तेजी से कार्रवाई में जुट गई है। इस मामले में अंचलाधिकारी जितेंद्र कुमार के आवेदन पर 12 नामजद और 13 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अब तक 14 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि इनमें सात नामजद और सात अज्ञात शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

आरोपितों पर प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने, अधिकारियों एवं कर्मियों से मारपीट तथा पथराव करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। थानाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि इस प्रकरण में शामिल सभी आरोपितों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर