Explore

Search

August 9, 2026 4:32 pm

महाराजगंज : जयमाला में फोटो और स्प्रे को लेकर बवाल, मारपीट में छह लोग घायल

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

महाराजगंज के बलउ गांव में शादी समारोह के दौरान हुआ विवाद


  • जयमाला के दौरान फोटो खींचने को लेकर शुरू हुआ विवाद
  • स्प्रे मारने की बात पर दो पक्षों में जमकर मारपीट
  • घटना में छह लोग घायल, चंदन प्रसाद की हालत गंभीर
  • पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी

महाराजगंज(सिवान): महाराजगंज थाना क्षेत्र के बलउ गांव में शुक्रवार की रात एक शादी समारोह उस समय तनावपूर्ण हो गया जब जयमाला कार्यक्रम के दौरान फोटो खींचने और स्प्रे मारने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए।
घटना में घायल चंदन प्रसाद की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं लालती देवी सहित कई अन्य लोग भी मारपीट में जख्मी हो गए। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।
सूचना मिलते ही महाराजगंज पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सभी घायलों को पहले महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया गया कि गंभीर रूप से घायल चंदन प्रसाद को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर