Explore

Search

December 13, 2025 3:18 pm

महाराजगंज के बलिया में मां गढ़देवी चैत्र नवमी महोत्सव का होगा आयोजन, तैयारी पूरी

✍🏻परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

5 को होगा भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

सीवान: कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 5 अप्रैल को महाराजगंज के बलिया गांव में मां गढ़देवी चैत्र नवमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम का स्वरूप और मुख्य आकर्षण

जिला कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की पदाधिकारी ऋचा वर्मा ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से किया जाएगा। इसके बाद अतिथियों का सम्मान एवं संबोधन होगा।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का कार्यक्रम:

  • 6:00 – 6:25 PM: करमवीर सिंह एवं समूह द्वारा नृत्य नाटिका।
  • 6:30 – 7:00 PM: प्रियंवदा एवं समूह द्वारा समूह नृत्य।
  • 7:05 – 8:00 PM: आलोक पांडेय की प्रस्तुति।
  • 8:05 PM से समापन तक: पूजा चटर्जी एवं म्यूजिकल टीम की आकर्षक प्रस्तुति।

स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां महोत्सव में स्थानीय कलाकारों की भी भागीदारी होगी। शाम 3:30 बजे से अमरजीत लाल, सुनीता साक्षी, आख्या शर्मा और शुभम कुमार लोकगीत एवं भजन प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा अनिशा कुमारी द्वारा कत्थक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।

इस आयोजन में उद्घोषक की भूमिका में सुधीर पांडेय रहेंगे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर