Explore

Search

December 11, 2025 4:36 am

भगवानपुर हाट: विदेश भेजने के नाम पर सवा लाख रुपये की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सऊदी अरब भेजने का दिया था झांसा, वीजा और टिकट निकला फर्जी

भगवानपुर हाट (सीवान): थाना क्षेत्र के बनकट निवासी मंजेश प्रसाद से विदेश भेजने के नाम पर सवा लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में उन्होंने सारण जिले के छपरा नगर थाना क्षेत्र के दहियांवा निवासी आमिर हुसैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मंजेश प्रसाद ने अपने आवेदन में बताया कि आमिर हुसैन ने उन्हें सऊदी अरब भेजने, अच्छा वेतन और अन्य सुविधाएं दिलाने का वादा किया था। इसके बदले उसने एक लाख 25 हजार रुपये की मांग की और उनका मूल पासपोर्ट ले लिया। विश्वास में आकर मंजेश ने नवंबर, दिसंबर और जनवरी में चार बार में पूरी रकम दे दी।

आठ जनवरी को आरोपी ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से सऊदी अरब के लिए फ्लाइट होने की जानकारी दी और वीजा व टिकट की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी। जब मंजेश मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला कि वीजा और टिकट दोनों जाली हैं। ठगी का अहसास होने पर वे निराश होकर गांव लौटे और पिता के साथ आरोपी के छपरा स्थित कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां ताला लटका मिला। जब वे उसके घर गए और रुपये व पासपोर्ट लौटाने को कहा, तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गया और धमकी देकर भगा दिया।

इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर