Explore

Search

December 11, 2025 5:37 am

भगवानपुर हाट: मीरजुमला पैक्स को मंत्री ने दिया आदर्श पैक्स पुरस्कार

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत मिला द्वितीय पुरस्कार

भगवानपुर हाट (सीवान) : बिहार सरकार की मुख्यमंत्री आदर्श पैक्स प्रोत्साहन योजना के तहत भगवानपुर हाट प्रखंड के मीरजुमला पैक्स को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को पटना के दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान में आयोजित समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने पैक्स अध्यक्ष बबन तिवारी को तीन लाख रुपये का चेक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस योजना के तहत राज्य के 46 पैक्सों का चयन किया गया, जिसमें जिला स्तरीय कमेटी की अनुशंसा पर मीरजुमला पैक्स और दरौली प्रखंड के दोन बुजुर्ग पैक्स को पुरस्कृत किया गया। सहकारिता मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आदर्श पैक्स योजना सहकारी संस्थानों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पैक्स के सुचारू संचालन और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया।

पुरस्कार मिलने के बाद बबन तिवारी ने कहा कि यह उपलब्धि मीरजुमला पैक्स की पूरी टीम की मेहनत का नतीजा है। इस अवसर पर सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह, सहयोग समितियों के निबंधक इनायत खान और कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। बबन तिवारी के सम्मानित होने पर बीसीओ राकेश कुमार, प्रबंधक राजू तिवारी, गुरु चरण प्रसाद गुरु, मंसूर आलम सहित कई लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर