✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
कोर्ट के आदेश पर पुलिस की कार्रवाई, वारंटी वीरेंद्र महतो गिरफ्तार
भगवानपुर हाट थाना पुलिस ने सोमवार की रात लहुड़ी कौड़िया गांव में छापेमारी कर कुर्की वारंटी वीरेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र महतो के खिलाफ कोर्ट से कुर्की वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद गश्ती दल ने विशेष अभियान चलाकर उसे पकड़ा।
थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार वारंटी को मंगलवार को न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस अभियान के तहत अन्य फरार अपराधियों की भी तलाश की जा रही है।