Explore

Search

December 15, 2025 11:21 am

बड़हरिया: स्कॉर्पियो की चपेट में आने से युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दो युवकों को रौंदा, चालक गाड़ी छोड़कर फरार

सीवान : बड़हरिया थाना क्षेत्र के तेतहली पुरानी बाजार स्थित मदरसा के समीप शनिवार को बड़हरिया-बरौली मुख्य पथ पर एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पुरैना टोला कोईनी निवासी भोला बांसफोर के पुत्र बिट्टू बांसफोर के रूप में हुई। वहीं, घायल युवक मांझागढ़ थाना क्षेत्र के विशंभरपुर निवासी दारा बांसफोर का पुत्र विशाल बांसफोर बताया जा रहा है।

घटना का विवरण:
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिट्टू और विशाल बांसफोर तेतहली पुरानी बाजार मस्जिद के पास पेंटिंग का काम कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने स्कॉर्पियो को पकड़ा, चालक फरार
हादसे के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। हालांकि, चालक गाड़ी छोड़कर फरार होने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कार्पियो को कब्जे में ले लिया

पुलिस की कार्रवाई:
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बिट्टू बांसफोर को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल विशाल बांसफोर का इलाज जारी है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया

थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि स्कार्पियो के मालिक की पहचान की जा रही है और चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर