Explore

Search

February 7, 2026 4:32 am

बड़हरिया : वेतन व पेंशन वृद्धि की मांग को लेकर आशा का धरना-प्रदर्शन शुरू

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
बड़हरिया (सिवान) : बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर आशा व आशा फैसिलेटरों ने पांच दिवसीय धरना शुरू कर दिया। इस धरना का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष माया देवी कर रही हैं। आंदोलन में शामिल सभी महिलाएं सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर अडिग रहीं।

धरना पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा दिया जाए, मासिक मानदेय 21 हजार रुपये किया जाए, सेवा की उम्र सीमा 65 वर्ष तक बढ़ाई जाए और सेवानिवृत्ति के समय 10 लाख रुपये का पैकेज एवं पेंशन की सुविधा दी जाए। अध्यक्ष माया देवी ने कहा कि सरकार लगातार आशा कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। हम लोग दिन-रात काम करते हैं, हर सरकारी अभियान में भाग लेते हैं, फिर भी सरकार हमारी अनदेखी करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मांगे नहीं मानीं तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

धरना में बबीता कुमारी, रेणु देवी, अनीता कुमारी, सुनैना देवी, बसंती देवी, दुर्गावती देवी, रंभा देवी, प्रभावती देवी, प्रेमा देवी, ऋतु देवी, गीता देवी, नीतू देवी, कुंती देवी, लालसा देवी, पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी समेत कई आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर