Explore

Search

December 11, 2025 6:26 am

बड़हरिया : दो लाख के इनामी बदमाश सद्दाम ने किया सरेंडर

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

कुख्यात बदमाश और दो लाख रुपये के इनामी अपराधी, बड़हरिया थाना क्षेत्र के सावना निवासी सद्दाम आलम ने मंगलवार दोपहर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस को उसकी कई महीनों से तलाश थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। अब सरेंडर के बाद पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में है, जिससे कई आपराधिक मामलों के खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।

गंभीर आपराधिक इतिहास, पुलिस के लिए सिरदर्द

सद्दाम आलम गोपालगंज में गोली मारकर हत्या, रंगदारी और कई गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित था। बड़हरिया में उसने रंगदारी के लिए कई बार गोलीकांड को अंजाम दिया, जिससे व्यवसायियों में दहशत का माहौल था। पैसे न देने पर वह गोली चला देता था।

एसटीएफ और एसआईटी की टीमों ने सिवान सहित कई जिलों में उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने उसके घर की कुर्की-जब्ती तक कर दी थी, फिर भी वह फरार रहा।

पुलिस दबिश के बाद कोर्ट में सरेंडर

बड़हरिया थाना कांड संख्या 421/24, दिनांक 5 सितंबर 2024 के तहत शहबाज हत्याकांड में सद्दाम का नाम सामने आया था। पुलिस लगातार दबिश बना रही थी, जिसके बाद उसने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया

रिमांड पर होगी पूछताछ

बड़हरिया थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि सद्दाम को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, जिससे हत्या, लूट, डकैती, सुपारी किलिंग और आर्म्स एक्ट सहित कई अन्य संगीन अपराधों की जानकारी मिल सकती है

सरेंडर के बाद सद्दाम को मंगलवार देर शाम जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां एसटीएफ ने उससे गहन पूछताछ की। पुलिस को उम्मीद है कि सद्दाम से पूछताछ के बाद कई अपराधों के रहस्य उजागर होंगे

SiwanCrime,SaddamAalam,PoliceInvestigation,BiharCrime,MostWantedCriminal

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर