Explore

Search

December 13, 2025 4:18 pm

बड़हरिया : गैस सिलेंडर फटने से मिठाई दुकान में लगी आग, दुकानदार झुलसा

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बड़हरिया-जामो मुख्य मार्ग पर हुई घटना, गंभीर रूप से झुलसे दुकानदार को सदर अस्पताल किया गया रेफर

बड़हरिया (सिवान) : थाना क्षेत्र के बड़हरिया-जामो मुख्य मार्ग स्थित भामोपाली पुल के समीप गुरुवार को एक मिठाई दुकान में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। इस घटना में मिठाई दुकानदार भुटेली साह गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और बाद में स्थिति गंभीर होने पर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

बताया जाता है कि विशुनपुरा निवासी भुटेली साह अपनी दुकान में मिठाई बना रहे थे, तभी दो गैस सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले ली। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दो दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।

इस हादसे में दुकानदार की दुकान पूरी तरह जल गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कितने की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर