Explore

Search

December 11, 2025 5:30 am

बड़हरिया: आलिम और फाजिल की उर्दू, अरबी, फारसी विषय की परीक्षा संपन्न

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न, परीक्षार्थियों में दिखा उत्साह

बड़हरिया (सीवान): मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय, पटना द्वारा आयोजित आलिम और फाजिल की परीक्षा शुक्रवार को दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस दौरान उर्दू, अरबी और फारसी विषयों की प्रतिष्ठा परीक्षा ली गई, जो दो पालियों में आयोजित की गई।

परीक्षा के दौरान आब्जर्वर डॉ. मासूम ने विभिन्न परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य सह सचिव प्रो. ई. आलोक कुमार ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित हो रही है। परीक्षा संचालन के लिए प्रो. राजेश राम को केंद्राधीक्षक, प्रो. मो. इसरार खान को उप केंद्राधीक्षक तथा प्रो. ई. फैयाज आलम को परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा वीक्षक के रूप में प्रो. रामबदन यादव, प्रो. राजेंद्र रावत, प्रो. सत्येंद्र कुमार अभय, प्रो. नजहत फातिमा, प्रो. मोतीचंद साह, प्रो. उपेंद्र कुमार सिंह, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. रजिया खातून, प्रो. अतिका नईम समेत कई शिक्षक सक्रिय भूमिका में रहे। परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में खासा उत्साह देखा गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर