✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
रामनवमी पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
पचरुखी (सीवान) : प्रभारी एसपी नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को पचरुखी थाना का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने थानाध्यक्ष को रामनवमी का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, इंटरनेट मीडिया की कड़ी निगरानी और शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखने के आदेश दिए। इसके साथ ही थाना में लंबित मामलों की जल्द से जल्द निष्पादन करने को कहा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत भी दी।