Explore

Search

December 11, 2025 6:05 am

जीरादेई: जदयू कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने पर जोर

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

जनता की समस्याओं के समाधान और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

जीरादेई (सिवान)। जीरादेई विधानसभा क्षेत्र के ठेपहां स्थित एक मैरेज हॉल में सोमवार को जदयू कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने की। इस दौरान जिला संगठन प्रभारी प्रमोद पटेल एवं जीरादेई विधानसभा प्रभारी पशुपतिनाथ पटेल ने कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों से मिलकर प्रयास करने की अपील की गई। जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन शिक्षा से ही संभव है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार विद्यालयों की चारदीवारी निर्माण, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है

जदयू नेता दुर्गा प्रताप उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि नीतीश सरकार की प्राथमिकता हमेशा विकास रही है। उन्होंने बताया कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सरकार प्रभावी कदम उठा रही है ताकि बिहार के छात्रों को बेहतर भविष्य मिल सके।

इस मौके पर मोहन राजभर, राजकुमार ठाकुर, मनोरंजन उर्फ पिंटू श्रीवास्तव, संतोष कुमार, मदन बैठा, संतोष बांसफोड़, सुरेश खरवार, पीएन सिंह, शिवजी यादव, अमित कुशवाहा, शिबू सम्मी, लालबाबू प्रसाद, संजय सिंह, श्रीराम चौहान, कन्हैया राजभर सहित सभी पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर