✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
गुठनी (सिवान)।
थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव की एक महिला ने श्रीकलपुर के दो लोगों पर जमीन दिलाने के नाम पर चार लाख पचास हजार रुपये ठगने और रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनहुला निवासी शालू देवी ने थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि श्रीकलपुर निवासी प्रमोद तिवारी एवं रंजीत तिवारी उनके घर आते-जाते थे। इस दौरान दोनों ने उन्हें झांसे में लेकर 17 सितंबर 2024 को 1.30 लाख रुपये फोन पे के माध्यम से और कुछ दिन बाद प्रमोद तिवारी के निर्माणाधीन मकान पर तीन लाख रुपये नकद यानी कुल 4.50 लाख रुपये ले लिए।
महिला ने बताया कि यह रकम उन्होंने अपने पति को बिना बताए दी थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब जमीन नहीं दिलाई गई तो उन्होंने दोनों आरोपियों से रुपये लौटाने की मांग की। जब उनके पति ने भी रुपये लौटाने को कहा तो आरोपियों द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
शालू देवी ने पुलिस प्रशासन से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।