Explore

Search

February 9, 2026 2:51 am

गुठनी : आपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकली तिरंगा यात्रा

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

गुठनी में सेना के शौर्य को सलाम, तिरंगा लहराते हुए गूंजे भारत माता की जय के नारे

गुठनी (सिवान) : भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में की गई सफल सैन्य कार्रवाई ‘आपरेशन सिंदूर’ की उपलब्धि और वीर जवानों के सम्मान में गुरुवार को गुठनी में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष ठाकुर और समरजीत सिंह ने किया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत बाबा भूतनाथ मंदिर से पूर्व सैनिकों की उपस्थिति में हुई। यात्रा पटेल चौक, मुख्य बाजार होते हुए गुठनी चौराहा तक पहुँची, जहां इसे एक सभा में परिवर्तित किया गया। सभा में सेना के बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और आपरेशन सिंदूर की सफलता का उत्सव मनाया गया।

देशभक्ति और एकता का संदेश
इस यात्रा में बड़ी संख्या में समाजसेवी, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। उपस्थित जनसमूह ने ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों के साथ देश की एकता, अखंडता और वीरता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि आपरेशन सिंदूर भारतीय सेना की वीरता और देश की सैन्य ताकत का प्रमाण है।

इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह, विनीत तिवारी, चंद्रशेखर राय, नीतीश कुशवाहा, दिलीप गुप्ता, विद्या सागर बैठा, हरेराम पांडेय, अमित बर्णवाल, अनिल पासवान, मनोज राम समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर