Explore

Search

March 17, 2026 3:35 am

आंदर: शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर हुआ उद्घाटन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

पतार प्रीमियम लीग में कई टीमें भिड़ीं, सेमीफाइनल में पहुंचीं चार टीमें

आंदर प्रखंड के पतार बाजार में शनिवार रात पतार प्रीमियम लीग शॉर्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार राम, पतार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार सिंह और राजा सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन मैच में डेहुरा, अर्कपुर, कटवार और हसनपुरा की टीमें शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंच गईं। टूर्नामेंट के आयोजन में शिक्षक उपेंद्र शर्मा, गोविंद शर्मा, जावेद खान, अंपायर गोलू सिंह, गुड्डू सिंह, समाजसेवी लड्डू सिंह, डॉ. प्रभात पांडेय, शिक्षक अभिषेक सिंह और मनोज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मौके पर बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे और रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर