Explore

Search

February 9, 2026 1:49 am

आंदर: शार्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में कटवार की टीम बनी विजेता

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

कटवार की टीम ने 30 रन से दर्ज की शानदार जीत, विजेता और उपविजेता टीम को नगद पुरस्कार और ट्राफियां देकर किया गया सम्मानित

आंदर प्रखंड के पतार बाजार में सोमवार रात आयोजित पतार प्रीमियम लीग शार्ट बाउंड्री क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में कटवार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस फाइनल मैच में कटवार और डेहुरा की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें कटवार की टीम ने 30 रन से जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर कटवार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 55 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डेहुरा की टीम केवल 25 रन ही बना सकी और ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ कटवार की टीम ने खिताबी ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

मुख्य अतिथि भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार राम ने विजेता टीम को 2500 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया, जबकि पतार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह ने 11 हजार रुपये देकर विजेता टीम को सम्मानित किया। पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार सिंह ने उपविजेता टीम को रेंजर साइकिल और ट्रॉफी भेंट की।

सांसद प्रतिनिधि भोला राजभर ने चौका लगाने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 51 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए कटवार टीम के शाहिल को मैन ऑफ द सीरीज और डेहुरा टीम के बंटी भगत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके अलावा, सोनू वस्त्रालय की ओर से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को गमछा देकर सम्मानित किया गया।

मैच के आयोजन में शिक्षक उपेंद्र शर्मा, गोविंद शर्मा, जावेद खान, साबिर मियां, गोलू शर्मा, वीरेंद्र प्रसाद, राहुल यादव, सोनल, मृत्युंजय शर्मा, अंपायर गोलू सिंह और गुड्डू सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए समाजसेवी लड्डू सिंह, डॉ. प्रभात पांडेय समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर