✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
मानदेय, पेंशन और सेवा शर्तों में सुधार की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता
आंदर (सिवान) : आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आशा कार्यकर्ताओं का धरना गुरुवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने सरकार से अपनी विभिन्न लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
धरना पर बैठीं आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व समझौते के बाद भी उन्हें बढ़ा हुआ मानदेय नहीं दिया गया है। उनकी प्रमुख मांगों में मासिक मानदेय 21 हजार रुपये करना, सेवा अवधि की सीमा 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष करना, छह माह से लंबित वेतन का भुगतान, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये का पैकेज और आजीवन पेंशन शामिल है।
आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को नजरअंदाज कर रही है। जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
धरना में माधुरी देवी, चंद्रावती देवी, आशा देवी, शैलेश देवी, अनीता देवी, राजकुमारी देवी, गायत्री देवी, सुशीला देवी, सीमा देवी, उर्मिला देवी, पासपति देवी, निर्मला देवी और रिंकी देवी समेत दर्जनों आशा कार्यकर्ता शामिल रहीं।