Explore

Search

March 12, 2026 6:55 pm

आंदर: एससी-एसटी एक्ट मामले में दो वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

चंदौली गांव में रात में हुई पुलिस छापेमारी, एससी-एसटी अधिनियम के मामले में दोनों अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी

सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदौली गांव में शुक्रवार की रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एससी-एसटी एक्ट से जुड़े एक मामले में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान चंदौली निवासी हरिहर यादव एवं गंगलाल यादव के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध एससी-एसटी अधिनियम के तहत पूर्व में दर्ज मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी था।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव में छापेमारी की, जिसमें दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार कार्रवाई पूरी करते हुए शनिवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर